पीलीभीत

Pilibhit News: खोदाई के दौरान पाइप लाइन कटी, अशोक कॉलोनी में भरा पानी

Connect News 24

कॉलोनी में पानी भरने से लोगों को हुई दिक्कत

संवाद न्यूज एजेंसी

पीलीभीत। बारिश के कारण दो दिनों तक जलभराव से परेशान रहे अशोक कॉलोनी के लोगों को शुक्रवार को भी परेशानी से जूझना पड़ा। गड्ढा खोदने के दौरान जलापूर्ति का पाइप कटने से कॉलोनी में पानी भर गया। इससे लोगों को काफी दिक्कत हुई।

शहर में इस समय गैस पाइप लाइन डाली जा रही है। इसके लिए मशीनों से खोदाई कराई जा रही है। नगर पालिका की ओर से एजेंसी के लोगों को शहर का रोडमैप दिया गया है। इसके बाद भी लापरवाही के चलते पाइप डालने के दौरान कहीं न कहीं पानी की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो रही है।

दो दिनों से अशोक कॉलोनी में गैस पाइप लाइन डालने का काम किया जा रहा था। शुक्रवार की सुबह जब लोगों की आंख खुली तो देखा कि पूरी कॉलोनी में पानी भरा है। सूचना पर नगर पालिका से जेसीबी को भेजा गया। जिसके बाद पानी की निकासी के लिए रास्ता बनाया गया। पानी का निकास होने से लोगों ने राहत की सांस ली।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button