पीलीभीत

Pilibhit: अवैध दुकानों पर चला बुलडोजर; लोग बोले- सांसद वरुण गांधी के आश्वासन के बाद भी नहीं रुकी कार्रवाई

Connect News 24

Bulldozer demolishes illegal shops near railway station in Pilibhit

सड़क किनारे पड़ा दुकानों का मलबा
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत में रेलवे स्टेशन चौराहा से रेलवे क्रॉसिंग तक सड़क किनारे वर्षों से बनीं कई दुकानों को बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया गया। शनिवार सुबह हुई इस कार्रवाई से दुकानदारों में खलबली मच गई। दुकानदारों ने हंगामा कर दिया। दुकानदारों ने कहा कि सांसद वरुण गांधी के आश्वासन के बाद भी कार्रवाई नहीं रुकी। जानकारी पर सांसद प्रतिनिधि पहुंचे। उन्होंने रेलवे के अधिकारियों से बात की। इसके बाद 24 मई तक कार्रवाई टाल दी गई। 

रेलवे स्टेशन चौराहा से बरहा रेलवे क्रॉसिंग तक अतिक्रमण कर बनाईं गईं करीब 80 दुकानों को रेलवे ने चिह्नित किया था। इसके लिए आरपीएफ ने मुनादी कर दुकानों पर नोटिस चस्पा कर छह मई तक अतिक्रमण हटाने के लिए समय दिया गया था। बावजूद इसके एक दिन पहले तक अतिक्रमण नहीं हटाया गया। सुबह सुबह रेलवे प्रशासन ने सड़क किनारे बनी चाय की दुकानें और खोखों को हटा दिया। इसकी जानकारी होते ही दुकान मौके पर पहुंच गए। 

आपबीती: पति के छत पर जाते ही दिखे दो लोग…उन्होंने मुंह दबाया, फिर क्या हुआ कुछ पता नहीं; CCTV से खुलेगा राज


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button