बरेली

Bareilly News: अजय हत्याकांड का मास्टर माइंड तन्नू गिरफ्तार

Connect News 24

बरेली। अजय वाल्मीकि हत्याकांड का मास्टर माइंड सट्टा माफिया जगमोहन उर्फ तन्नू को पुलिस ने गिरफ्तार कर बुधवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

बारादरी थाना क्षेत्र में प्रेमनगर थाने के पास हिस्ट्रीशीटर अजय वाल्मीकि की 15 जुलाई को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अजय वाल्मीकि के पिता दयाराम ने बारादरी थाने में राहुल, विनय, नितिन, भगवान स्वरूप उर्फ लाले और जगमोहन उर्फ तन्नू के खिलाफ हत्या और साजिश रचने के साथ ही एससीएसटी एक्ट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने विनय, नितिन और राहुल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, लेकिन भगवान स्वरूप और जगमोहन फरार थे। जगमोहन उर्फ तन्नू और भगवान स्वरूप उर्फ लाले अजय हत्याकांड के मास्टरमाइंड थे। पुलिस ने दोनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

पिछले दिनों भगवान स्वरूप उर्फ लाले को एसटीएफ ने हरिद्वार से गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ में भगवान स्वरूप उर्फ लाले ने जगमोहन को हत्याकांड का मास्टरमाइंड बताया था। पुलिस ने डीडीपुरम मोड से जगमोहन गिरफ्तार कर बुधवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेल दिया गया। जगमोहन के खिलाफ पहले से जुआ अधिनियम और आबकारी अधिनियम के कई मामले दर्ज हैं।

सट्टा की शिकायत करने पर की गई थी हत्या

– हिस्ट्रीशीटर अजय वाल्मीकि ने सट्टे का कारोबार करने वाले भगवान स्वरूप लाले और जगमोहन उर्फ तन्नू की शिकायत पुलिस अधिकारियों से की थी। इससे दोनों का सट्टा कारोबार बंद होने की कगार पर पहुंच गया था। इस कारण दोनों अजय से रंजिश मानने लगे और उसकी हत्या करा दी। पुलिस आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

वर्जन-

अजय वाल्मीकि की हत्या में छह लोगों का नाम प्रकाश में आया था। तन्नू की गिरफ्तारी के साथ ही सभी आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं। पुलिस चार्जशीट दाखिल कर आरोपियों को अधिकतम सजा कराने को पैरवी करेगी। – राहुल भाटी, एसपी सिटी


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button