Budaun News: श्री गणेश महोत्सव के लिए हुआ भूमि पूजन

भोला धाम में गणेश महोत्सव से पहले भूमि पूजन करते गणेश सेवा मंडल के सदस्य।स्रोत-स्वयं
बदायूं। श्री गणेश सेवा मंडल के तत्वावधान में होने वाले 20वें श्री गणेश महोत्सव प्रारंभ करने के लिए मंडल के सदस्यों ने भोला धाम में भूमि पूजन किया। पंडित हरिशंकर शर्मा ने वेदमंत्र उच्चारण के साथ भूमि पूजन किया।
संयोजक सुनील वार्ष्णेय, महामंत्री सुनील गुप्ता, शोभायात्रा प्रमुख नितेश वार्ष्णेय, मीडिया प्रभारी पंकज शर्मा, महिला मंडल की अध्यक्ष दीपमाला गोयल, आशु गुप्ता आदि ने पूजन में सहभागिता की। सभी ने आयोजन के निर्विघ्न रूप से संपन्न होने की प्रार्थना की। इससे पहले श्री गणेश सेवा मंडल की बैठक में महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा की गई ।
कथावाचक, भगवान गणेश की मूर्ति, पंडाल और साउंड व्यवस्था, शोभायात्रा आदि के बारे में विचार विमर्श किया। इस अवसर पर श्री गणेश सेवा मंडल के अध्यक्ष वीरेंद्र वार्ष्णेय, इंदू सक्सेना, कृष्णा कश्यप, अर्चना गुप्ता, सीमा राठौर, राहुल राठौर, मनोज वैश्य आदि मौजूद रहे। संवाद


