Shahjahanpur News: युवक ने पत्नी सहित चार लोगों पर दर्ज कराई रिपोर्ट
खुटार। मोहल्ला कोट निवासी कन्हैया लाल ने पत्नी, ससुर, पत्नी के बहनोई सहित चार लोगों पर गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कन्हैया लाल ने पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी आरती देवी की मौत के बाद उन्होंने छोटे बच्चों की देखभाल के लिए मोहम्मदी के गांव सुंदरपुर निवासी पूजा देवी से दूसरी शादी कर ली थी। छह माह पूर्व पूजा ने पुत्री को जन्म दिया। इसके बाद से वह उनकी पहली पत्नी के बच्चों को प्रताड़ित करने लगी। इसके बाद पूजा षडयंत्र के तहत 13 अगस्त को उन्हें अपनी बहन के घर गोला ले गई और जहरीला पदार्थ खिला दिया, जिससे उनकी हालत बिगड़ गई। पूजा ने उनके परिजन को भी सूचित नहीं किया और जेब में रखे 22 हजार रुपये निकालकर इलाज कराने के बाद फिर से अपनी बहन के घर ले गई।
जानकारी पाकर उनका पुत्र उनको खुटार लाया। उन्होंने जानकारी की तो पूजा झगड़ा करने लगी और मायके से पिता, बहनोई आदि को बुला लिया। आरोपी उनको धमकी देते हुए घर में रखे 70 हजार रुपये, जेवर और पूजा को साथ लेकर चले गए। पूजा ने बाद में उनके साथ आने से इन्कार कर दिया। अब उन्हें दहेज उत्पीड़न आदि के मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जा रही है। पुलिस ने पूजा देवी, पूजा के पिता रामचंद्र, बहनोई रवि वर्मा, सचिन पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।