Budaun News: स्कूल बस ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, तीन घायल
उझानी। दिल्ली रोड पर गांव सबदलपुर के पास बृहस्पतिवार दोपहर एक स्कूल की बस ने बाइक सवार महिलाओं समेत तीन लोगों को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल तीनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव ननाखेड़ा निवासी सज्जन पुत्र अच्छन अपनी बीमार रिश्तेदार नईमा बेगम पत्नी हनी को सहसवान के निजी अस्पताल से डिस्चार्ज कराकर बदायूं को निकले। बाइक पर खेड़ा नवादा निवासी शन्ना बेगम पत्नी शमशाद भी सवार थीं। गांव सबदलपुर के पास बाइक सवार तीनों को पीछे से एक स्कूल ने बस ने चपेट में ले लिया।
तीनों स्कूल की बस की टक्कर से काफी दूर तक घिसटते चले गए। यह देख दूसरी बाइक सवार हनी ने स्कूल बस को रोकने की कोशिश की तो वह भी साइड लगते ही सड़क पर गिर पड़ा। हनी ने बताया कि दो अन्य राहगीर भी बाल-बाल बच गए। तीनों घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्राथमिक उपचार कराया गया। बाद में उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे में बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। संवाद