बदायूं

बुखार का कहर: यूपी के इस जिले में बीमारी ने बरपाया कहर, दो दिन में सात मरीजों की मौत

Connect News 24

Seven people died due to fever last two days in budaun news

गौरामई में विलाप करते मृतक के परिजन व मौजूद महिलाएं
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं जिले में बुखार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। दो दिन में ब्लॉक म्याऊं के गांव में गौरामई में दो महिलाओं और बिल्सी के बांस बरौलिया गांव में एक महिला और एक किशोरी समेत चार लोगों की बुखार से मौत हो गई। इधर, म्याऊं क्षेत्र के गांव भंद्रा में भी बुधवार शाम को लियाकत (55) की बुखार के चलते मौत हो गई। उनकी पत्नी तहसीन (52) की एक सप्ताह पहले मौत हो चुकी है।

ब्लॉक म्याऊं के गांव गौरामई निवासी आसमा (30) पत्नी नूरे कमर को तीन दिन पहले बुखार आया था। उनका इलाज अलापुर के एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा था। बुधवार रात उसकी मौत हो गई। गांव की अनीसा (80) पत्नी मंसूर की भी बृहस्पतिवार को बुखार से मौत हो गई।

ये भी पढ़ें- प्यार में मुस्कान ने बदला धर्म: टेंपो चालक प्रेमी के साथ लिए सात फेरे, बोलीं- तीन तलाक के डर से मिली मुक्ति

इधर, तहसील बिल्सी के गांव बांस बरौलिया में बृहस्पतिवार को बांकेलाल (55) और नेम सिंह शाक्य (40) की मौत हो गई। परिजनों के अनुसार उनको कई दिनों से बुखार आ रहा था। इलाज निजी डॉक्टर से चल रहा था। बृहस्पतिवार को बुखार तेज हुआ, जिसके बाद उन्होंने दम तोड़ दिया।

इससे पहले यहां शोभा (65) पत्नी जंडैल सिंह व तुलसी (15) पुत्री हेमेंद्र की बुधवार को बुखार की वजह से मौत हो गई। करीब 10 दिन पहले इसी गांव के सर्वेश कुमार (55) और सूरज पाल (60) ने भी बुखार के कारण दम तोड़ दिया था।

 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button