बरेली

Bareilly News: जिम संचालक की मौत के बाद हत्या का शोर

Connect News 24

बरेली। बुधवार रात जिम बंद करके लापता हुए जिम संचालक प्रेम कुमार गंभीर हालत में कुदेशिया फाटक के पास मिले। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया। पोस्टमार्टम में चोटों से मौत की स्थिति सामने आई है।

इज्जतनगर के लक्ष्मीपुर गौटिया निवासी 44 वर्षीय प्रेम कुमार का सैदपुर हाकिंस में जिम है। बुधवार रात जिम बंद करने के बाद वह घर नहीं लौटे। भाई प्रदीप ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह कुदेशिया फाटक के पास वह लहूलुहान हालत में मिले। जिला अस्पताल में उनकी मौत हो गई। प्रदीप के मुताबिक जब वह प्रेम को अस्पताल ले जा रहे थे तो उसने एक लड़के और दो लड़कियों का नाम लिया था। आशंका है कि उन्हीं ने प्रेम की हत्या की है।

प्रेम की मौत के मामले में सूचना सबसे पहले पीआरवी को मिली थी। इसके बाद प्रेमनगर पुलिस को सूचना दी गई पर सीओ प्रथम श्वेता यादव को शाम ढले तक घटना के बारे में नहीं बताया गया। सीओ ने कहा कि उन्होंने इंस्पेक्टर की शिकायत उच्चाधिकारियों से की है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button