बरेली

Bareilly News: जिले में मलेरिया बेकाबू, अस्पताल में मच्छरों की फौज

Connect News 24

बरेली। जिले में मलेरिया बेकाबू हो रहा है। डेंगू के मामले भी बढ़ रहे हैं। इलाज के लिए लोग जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं पर यहां गंदगी व जलभराव के बीच मच्छरों की फौज बेकाबू हो रही है। बर्न वार्ड के रास्ते में वाशिंग सेंटर के ठीक सामने की सड़क तालाब में तब्दील हो चुकी है। जलभराव होने से आवागमन प्रभावित है। अब इसमें लार्वा पनपने लगे है। वाशिंग सेंटर के सुपरवाइजर बबलू के मुताबिक दिनभर मच्छर काटते हैं। इससे मलेरिया, डेंगू के फैलने की आशंका है। बीएसएल लैब के पास भी जलभराव है। आर्थोपेडिक वार्ड में नालियां चोक होने से गंदा पानी परिसर में फैला रहा है। झाड़ियों से घिरा मलेरिया विभाग खंडहर जैसा नजर आता है। यहां भी मच्छरों का बसेरा है।

बिहारीपुर मार्ग पर पंचायत भवन के निर्माण के चलते मैनहोल में मिट्टी भर गई है। परिसर की सीवर लाइन चोक होने से समस्या आ रही है। इसके लिए नगर स्वास्थ्य अधिकारी को पत्र लिखा जा रहा है। नगर आयुक्त को भी प्रकरण की जानकारी दी गई है। – डॉ. अलका शर्मा, एडीएसआईसी

शुक्रवार को एलाइजा जांच में डेंगू के तीन नए मरीज मिलने से आंकड़ा 76 तक पहुंच गया है। इसमें 33 शहर में तो 43 देहात क्षेत्र के मरीज शामिल हैं। शहर में सिविल लाइंस, बानखाना, देहात के भोजीुपरा, शेरगढ़, भमोरा सर्वाधिक प्रभावित हैं। वहीं, मलेरिया के 45 नए मरीज मिलने के बाद मरीजों की तादाद 2,600 के पार पहुंच गई है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button