शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: रावतपुर में बुखार से दो महिलाओं की मौत, 50 से ज्यादा बीमार

Connect News 24

शाहजहांपुर/कांट। जिले में डेंगू और मलेरिया का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। कांट के रावतपुर गांव में बुखार से पीड़ित दो महिलाओं की बरेली के अस्पताल में मौत हो गई। इस गांव में करीब 50 से अधिक लोग बुखार से पीड़ित हैं। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में कैंप लगाकर मरीजों का परीक्षण किया।

कांट के रावतपुर गांव में जयचंद की पत्नी गीता (40) और शीशराम की पत्नी रजनी (30) करीब दो सप्ताह से बुखार से पीड़ित थीं। निजी अस्पताल में दिखाने के बाद भी फायदा न होने पर परिजन उन्हें बरेली ले गए थे। जहां उनकी मौत हो गई। परिजन का कहना है कि महिलाओं को डेंगू था। वहीं गांव में बुखार से 50 से अधिक लोगों के पीड़ित होने की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को कैंप लगाकर जांच की। इस दौरान मलेरिया का एक रोगी सामने आया है। वहीं दूसरी ओर सभी सीएचसी और पीएचसी में 8895 मरीजों का उपचार किया गया है।

सीएमओ डॉ. आरके गौतम ने बताया कि 1716 मरीजों की लैब से जांच कराई गई है। 147 मरीज भर्ती हैं। 1716 मरीजों की स्क्रीनिंग में मलेरिया के छह और डेंगू के दो मरीज मिले हैं।। टायफाइड के संदिग्ध रोगी मिले हैं।

डेंगू से मौत के मामले में कोई सूचना नहीं है। एलिसा टेस्ट होने पर डेंगू की पुष्टि होती है। – डॉ.एसपी गंगवार, जिला मलेरिया अधिकारी

बिना डॉक्टर की सलाह न खाएं दवा, किडनी-लीवर हो सकते हैं प्रभावित

– बुखार आने पर डॉक्टर को दिखाने के स्थान पर झोलाछाप और मेडिकल स्टोर से लेकर खा रहे दवा

संवाद न्यूज एजेंसी

शाहजहांपुर। वायरल बुखार, मलेरिया और टायफाइड के मरीज लगातार सामने आ रहे हैं। लोग झोलाछाप या सीधे मेडिकल से दवा लेकर खा रहे हैं, जो चिकित्सकों की राय में उचित नहीं है।

सीएमओ डॉ. आरके गौतम ने बताया कि बिना डॉक्टर की सलाह के कोई दवा न खाएं, इससे किडनी और लीवर खराब हो सकता है। झोलाछाप और मेडिकल स्टोर संचालक बगैर मरीज की वास्तविक स्थिति जाने हाई पॉवर की एंटीबायोटिक और पेरासिटामोल दे देते हैं। कई बार इसका असर मरीज पर तत्काल नजर आ जाता है तो कई बार काफी समय बाद।

सामान्य वायरल नहीं है, बरते सावधानी

डॉक्टर वायरल बुखार को सामान्य नहीं बता रहे हैं। वह इसे कोरोना की तरह मान रहे हैं। डॉक्टर बताते हैं कि अगर बुखार आने पर बिना जांच के दवा खा ली तो मौत होने की आशंका बनी रहती है। देखने में आ रहा है कि घर में एक मरीज होने से अन्य सदस्य भी वायरल की चपेट में आ रहे हैं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button