पीलीभीत

Pilibhit News: नगर पालिका ने मांस की 33 अवैध दुकानों को दिया नोटिस

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

Updated Sat, 16 Sep 2023 12:33 AM IST

बीसलपुर। नगर पालिका प्रशासन ने नगर में काफी समय से अवैध रूप से चल रहीं मांस की 33 दुकानों को नोटिस जारी कर दुकानें तत्काल बंद करने को कहा है। इससे मांस विक्रेताओं में खलबली मची है।

नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष शशि जायसवाल ने बताया कि नगर में काफी समय से मांस की 33 दुकान अवैध रूप से चल रहीं हैं। इन सभी 33 दुकानदारों को शुक्रवार को नोटिस जारी कर दुकानें तत्काल बंद करने को कहा गया है। नोटिस में चेतावनी भी दी गई है कि यदि दुकानें बंद न कीं तो उनके विरुद्ध नगर पालिका अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अधिशासी अधिकारी शमशेर ने बताया कि सभी दुकानदारों को नोटिस प्राप्त करा दिए गए हैं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button