Pilibhit News: खराब बिजली आपूर्ति के विरोध मेंं भाकियू ने किया प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sat, 16 Sep 2023 12:07 AM IST

अधिशासी अभियंता बिजली के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते भाकियू कार्यकर्ता । संवाद
पूरनपुर। भाकियू कार्यकर्ताओं ने खराब बिजली आपूर्ति के विरोध में अधिशासी अभियंता कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आपूर्ति में सुधार न होने पर उग्र प्रदर्शन की चेतावनी दी।
प्रदर्शनकारियों ने बताया कि नगर सहित क्षेत्र की बिजली आपूर्ति लड़खड़ाई चल रही है। सबलपुर और पिपरिया दुलई फीडर में तो मात्र कुछ घंंटे ही बिजली आपूर्ति की जा रही है। खराबी पर घंटों बिजली आपूर्ति ठप रहती है। कई बार सुधार की चेतावनी दी गई। मगर अफसर ध्यान नहीं दे रहे है। प्रदर्शनकारियों ने कार्यालय में अधिशासी अभियंता के मौजूद न मिलने पर नाराजगी व्यक्त की।
प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे भाकियू नेता स्वराज सिंह ने मोबाइल पर अधिशासी अभियंता से बात कर समस्या के समाधान की मांग की। हंगामा की जानकारी पर पहुंचे एसडीओ प्रवीण कनौजिया ने प्रदर्शनकारियों की समस्या सुनी और शेड्यूल के अनुसार आपूर्ति कराने का आश्वासन दिया। प्रदर्शन करने वालों में स्वराज सिंह, लालू मिश्रा, सत्यपाल वर्मा, दामोदर यादव आदि थे।