बरेली: पति से कहासुनी के बाद महिला ने डीजल डालकर खुद को लगाई आग, हालत गंभीर

एंबुलेंस में पीड़ित महिला
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के बहेड़ी थाना क्षेत्र में शनिवार रात गांव सिमरा निवासी महिला ने डीजल डालकर खुद को आग लगा ली, जिससे वह गंभीर रूप से जल गई। घटना से परिवार में हड़कंप मच गया। परिजन आनन-फानन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। महिला की हालत गंभीर बताई गई है।
थाना बहेड़ी क्षेत्र के गांव सिमरा की रहने वाली 35 वर्षीय शबनम को जिला अस्पताल लाया गया। वह गंभीर रूप से झुलसी हुई है। उसकी रिश्तेदार ने बताया कि पति इकबाल से उसकी घरेलू विवाद को लेकर कहासुनी हो गई थी। गुस्से में आकर शबनम ने घर में रखा डीजल अपने ऊपर डाल लिया और आग लगा ली।
ये भी पढ़ें- महिला दरोगा की अर्जी खारिज: दूसरे समुदाय के ड्राइवर से विवाह के लिए किया था आवेदन; ये था पूरा मामला
जब शबनम चिल्लाई तो परिवार के लोगों ने कमरे में झांककर देखा तो शबनम बेहोश पड़ी थी। कमरे में आग लगी हुई थी। चीख-पुकार मचने पर पड़ोसी जुट गए। पड़ोसियों की मदद से एंबुलेंस से उसे सीएचसी सेंटर भेजा। हालत गंभीर होने पर बरेली जिला अस्पताल में रेफर कर दिया, जहां महिला की हालत नाजुक बनी हुई है।



