बरेली

उड़ान में बारिश बनी बाधा: खराब मौसम के कारण बरेली से मुंबई और जयपुर की फ्लाइट निरस्त

Connect News 24

Mumbai and Jaipur Flights cancelled due to bad weather in Bareilly

इंडिगो की फ्लाइट
– फोटो : PTI

विस्तार

बरेली में फिर से मौसम का मिजाज बिगड़ गया है। रविवार को सुबह मूसलाधार बारिश हुई। इसके बाद गरज चमक के साथ रिमझिम बारिश का सिलसिला दोपहर 12 बजे तक जारी रहा। मूसलाधार बारिश के कारण जहां जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है, वहीं खराब मौसम की वजह से हवाई सेवा भी प्रभावित हुई है। इंडिगो एयरलाइंस ने रविवार को बरेली से मुंबई और जयपुर जाने वाली उड़ानों को निरस्त कर दिया है। 

बरेली से जयपुर के लिए रविवार को सुबह 11:40 बजे फ्लाइट जाती है। मुंबई के लिए 2:45 बजे पर उड़ान है। इन दोनों उड़ानों के लिए 80 फीसदी बुकिंग हो चुकी थी, लेकिन बरेली में सुबह से ही मौसम बेहद खराब है। इसके चलते एयरलाइंस कंपनी ने दोनों उड़ानों को निरस्त कर दिया है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button