पीलीभीत

Pilibhit News: पूरनपुर की विवाहिता की पुवायां में संदिग्ध हालात में मौत

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

Updated Tue, 19 Sep 2023 12:13 AM IST

पूरनपुर। सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के गांव हरीपुर किशनपुर निवासी गोकरनलाल की गर्भवती पुत्री रुचि की शनिवार को ससुराल में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। भाई दीनदयाल ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोपलगाते हुए पुवायां पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर मायके वालों को सौंप दिया

हरीपुर किशनपुर निवासी दीनदयाल ने बताया कि बहन रुचि की शादी छह साल पहले पुवायां थाने के गांव भटपुरा चंदू निवासी जागीर के साथ की थी। उनकी दो संतान हैं। रुचि के सुसराल वाले दहेज की मांग को लेकर उन्हें प्रताड़ित करते थे। मांग पूरी न होने पर उन्होंने पांच माह की गर्भवती रुचि की शनिवार को पीटकर हत्या कर दी। दीनदयाल ने पुवायां कोतवाली पुलिस को रुचि के पति, ससुर, सास, ननदों और ननदोई पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button