बदायूं

Budaun News: पीडब्ल्यूडी नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ का धरना कल

Connect News 24

बदयूं। पीडब्ल्यूडी नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ की बैठक में समस्याओं का निदान न होने पर 21 सितंबर को होेने वाले धरना प्रदर्शन की रणनीति तैयार की गई। संघ भवन कार्यालय में हुई बैठक में जिलाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह ने कहा कि तमाम आश्वासनों के बाद भी फील्ड कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण नहीं हो पा रहा है। कर्मचारियों की नौ सूत्री मांगों का निराकरण 20 सितंबर तक न होने की दशा में धरना प्रदर्शन अधिशासी अभियंता कार्यालय के समक्ष किया जाएगा। जिला मंत्री महेंद्र पाल वर्मा ने सभी फील्ड कर्मचारियों से अपील की कि वे ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर धरने को सफल बनाएं। बैठक में राकेश कुमार, संजीव कुमार, रामप्रकाश यादव, राजेश कुमार, श्रीकृष्ण, रामप्रकाश शर्मा, रविंद्र कश्यप, विवेक कुमार, प्रदीप पाल, सुरेश चंद्र आदि मौजूद रहे। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button