शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: भारोत्तोलन प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Connect News 24

Players showed strength in weight lifting competition

ग्लेरिंग प​ब्लिक स्कूल में भारोत्ताेलन प्रतियोगिता में प्रतिभाग करती ​खिलाड़ी। संस्था

शाहजहांपुर। माध्यमिक विद्यालयों की भारोत्तोलन प्रतियोगिता में ग्लेरिंग पब्लिक स्कूल में हुई। इसमें बालक-बालिका वर्ग में 17 व 19 वर्ष आयु वर्ग खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। बालक वर्ग 49 किग्रा भारवर्ग में मोनू कुमार प्रजापति, आदित्य वाजपेयी, 55 किग्रा भारवर्ग में सुनील कुमार व शोभित, 61 किग्रा भारवर्ग में अखिलेश व विशाल राठौर, 67 किलो भारवर्ग में सुधांशु यादव व लकी कनौजिया तथा 73 किग्रा भारवर्ग में सत्यजीत सिंह व विपिन विजयी रहे। बालिका वर्ग 40 किग्रा भारवर्ग में कौशल्या देवी, अंशिका, 49 किग्रा भारवर्ग में महिमा वर्मा, 45 किग्रा भारवर्ग में प्रांशिका व रोली वर्मा, 55 किग्रा भारवर्ग में खुशबू विजयी रहीं। मंडलीय प्रतियोगिता के लिए टीम 27 सितंबर को बदायूं प्रस्थान करेंगीं।

्प्र्तयोगिता का उद्घाटन जिला ओलंपिक संघ के डॉ. विनय गुप्ता, मेजर अनिल मालवीय व जनता इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य रामपाल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस मौके पर जिला क्रीड़ा सचिव रामकुमार, रत्नेश शुक्ला, अतुल सिंह, नेहा वर्मा, प्रधानाचार्य आशुतोष शुक्ला, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अजय पाल, दीपक आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button