शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: आरोपी शाहबाज के एनकाउंटर के बाद खोला जाम

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Wed, 20 Sep 2023 01:50 AM IST

शाहजहांपुर। मीरानपुर कटरा के असिस्टेंट प्रोफेसर आलोक गुप्ता की हत्या के बाद सुबह से तनावपूर्ण माहौल रहा। शाम को उनका शव आने के बाद व्यापारियों व आमजन ने शाम करीब सात बजे लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर कटरा चौराहे के पास जाम लगा दिया। रात करीब साढ़े दस बजे आरोपी शहबाज का एनकाउंटर होने की सूचना के बाद जाम को खोला गया।

शाम को बरेली में पोस्टमार्टम होने के बाद शव कटरा लाया गया। इस बीच लोगों ने कई बार नेशनल हाईवे पर जाम लगाने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने उन्हें सड़क से हटा दिया। उसके बाद लोगों ने हाईवे जाम कर दिया। आरोपियों की गिरफ्तारी होने पर जाम खोलने व अंत्येष्टि करने की बात कही गई। नेशनल हाईवे जाम होने के चलते वाहन रुक गए। रात करीब साढ़े दस बजे आरोपी शाहबाज का एनकाउंटर होने की पुख्ता सूचना मिलने के बाद लोगों ने जाम खोला।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button