बरेली

बीडीए का बढ़ा दायरा: बरेली शहर का होगा विस्तार, 35 गांवों को मिलेगा लाभ; अवैध कॉलोनियों पर कसेगी नकेल

Connect News 24

Bareilly Development Authority Included 35 Villages Of City

बरेली विकास प्राधिकरण
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने अपना दायरा बढ़ाते हुए आंवला, फरीदपुर और सदर तहसील के 35 गांवों को अपनी सीमा में शामिल कर लिया है। अब तक बीडीए में 264 गांव शामिल थे। अब यह संख्या 299 हो गई है। प्राधिकरण क्षेत्र में शामिल होने वाले गांवों में नए सिरे से भू उपयोग का निर्धारण होगा। ग्रीन बेल्ट, आवासीय, औद्योगिक व अन्य प्रयोजन के हिसाब से भू उपयोग तय होंगे। मास्टर प्लान के मुताबिक ही मानचित्र स्वीकृत होंगे।

बीडीए के उपाध्यक्ष जोगिंदर सिंह ने बताया कि बरेली के पांच, आंवला के 14 और फरीदपुर तहसील क्षेत्र के 16 गांवों को प्राधिकरण में शामिल किया गया है। महायोजना-2031 को ध्यान में रखते हुए यह सीमा विस्तार किया गया है। इससे इन क्षेत्रों का तेजी से विकास होगा। तीन दिन में इसकी अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। इसके बाद नक्शा बीडीए से ही स्वीकृत कराना पड़ेगा।   

अवैध कॉलोनियों पर कसेगी नकेल

मौजूदा समय में शहर की 95 फीसदी अवैध कॉलोनियों का निर्माण बदायूं और शाहजहांपुर रोड पर ही हो रहा है। प्राधिकरण के सीमा विस्तार से इन पर नकेल कसेगी। कॉलोनाइजर्स को जहां नक्शा स्वीकृत कराना होगा, वहीं बिना नक्शे के बन रही कॉलोनियों पर कार्रवाई करने में भी बीडीए को आसानी होगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button