बरेली

Bareilly News: 28 सितंबर को संभलकर निकलें, शहर में लागू रहेगा डायवर्जन

Connect News 24

बरेली। गणेश चतुर्थी व बारावफात के मद्देनजर 28 सितंबर को सुबह नौ बजे से कार्यक्रमों की समाप्ति तक शहर में रूट डायवर्जन लागू रहेगा। इस दौरान भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं करेंगे। एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान के निर्देश पर यातायात पुलिस ने डायवर्जन प्वाइंट तय किए हैं।

इज्जतनगर फ्लाईओवर व कुदेशिया अंडरपास से कोई भी वाहन कोहाड़ापीर की ओर नहीं जा सकेगा। यहां से वाहन डेलापीर की ओर भेजे जाएंगे। एमबी इंटर कॉलेज की ओर से सभी वाहनों को डायवर्ट कर इज्जतनगर रेलवे स्टेशन तिराहे की ओर भेजा जाएगा। यहां से सभी वाहन डेलापीर की ओर भेजे जाएंगे। डेलापीर से भारी वाहन शहर के अंदर नहीं आ सकेंगे। उनको सौ फुटा रोड की ओर भेजा जाएगा।

बदायूं की ओर से आने वाले भारी वाहनों को रामगंगा तिराहे से लाल फाटक की ओर डायवर्ट किया जाएगा। मिनी बाइपास तिराहे से रोडवेज बसें, चार पहिया और दो पहिया वाहन किला की ओर नहीं आएंगे। सुर्खा फाटक से आने वाले वाहन हार्टमैन पुल, कुदेशिया फाटक से जाएंगे। एंबुलेंस, फायर सर्विस व पुलिस के वाहनों पर यह डायवर्जन लागू नहीं होगा।

शहर में ऐसे होगा डायवर्जन

– सूद धर्मकांटा से वाहन कोहाड़ापीर तिराहे की तरफ नहीं आ सकेंगे। वहां से वाहनों को डेलापीर की ओर भेजा जाएगा। मठ चौकी की ओर से वाहन कुतुबखाना की तरफ नहीं आ सकेंगे। साहू गोपीनाथ तिराहा से डायवर्ट कर दिए जाएंगे।

– डेलापीर तिराहा से आने वाले रोडवेज बसों व अन्य वाहनों को सौ फुटा की ओर भेजा जाएगा।

– चौपुला चौराहा से वाहनों को बिहारीपुर, अय्यूब खां चौराहा और चौकी चौराहा की तरफ नहीं जाने नहीं दिया जाएगा।

– रामगंगा तिराहा से आने वाले वाहनों को लाल फाटक की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

– ईसाइयों व मालियों की पुलिया से आने वाले वाहन बियावानी कोठी की ओर डायवर्ट किए जाएंगे।

– हिंद टॉकीज के पीछे कार बाजार चौराहे से वाहनों को चौकी चौराहे की ओर भेजा जाएगा। चौकी चौराहा से कोई भी वाहन पुराने बस अड्डे की ओर नहीं जाएगा।

– संजयनगर तिराहे की ओर से आने वाले वाहनों को पीलीभीत बाइपास की ओर भेजा जाएगा।

– किला क्राॅसिंग से वाहन कुतुबखाना व सिटी सब्जी मंडी की तरफ नहीं जाएंगे। उन्हें मिनी बाइपास की तरफ वापस कर दिया जाएगा। गन्ना मिल से सभी वाहन लाल फाटक की ओर भेजे जाएंगे।

– श्यामगंज चौराहे से वाहन कालीबाड़ी मंदिर या गांधी उद्यान की तरफ नहीं जाएंगे। सैलानी चौराहे से वाहन श्यामगंज होते हुए गांधी उद्यान की ओर भेजे जाएंगे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button