पीलीभीत

पीलीभीत में खौफनाक घटना: पिता संग खेत पर गए तीन साल के बच्चे पर तेंदुए ने किया हमला, गर्दन दबोची

Connect News 24

Leopard attacks three year old child in front of father in Pilibhit

बच्चे की गर्दन में हुए गहरे घाव
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत के कलीनगर क्षेत्र में बराही रेंज के जंगल से सटे खेत पर परिजनों के साथ गए तीन साल के बच्चे पर तेंदुए ने हमला कर दिया। तेंदुए ने बच्चे की गर्दन दबोच ली और उसे खींचकर ले जाने का प्रयास किया। परिजन के शोर मचाने पर तेंदुआ बच्चे को छोड़ जंगल की ओर निकल गया। तेंदुए के हमले में बच्ची गंभीर घायल हो गया है। उसकी हालत देख बच्चे को प्राथमिक उपचार के बाद पूरनपुर सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी के बाद बराही रेंज की टीम सर्तक हो गई है। 

बराही रेंज के साथ से सटा फैजुल्लागंज गांव स्थित है। गांव निवासी अमृत साना रविवार को तीन वर्षीय पुत्र चमन साना और अन्य परिजन के साथ जंगल से दो सौ मीटर दूर स्थित खेत पर गए थे। परिजन हल्दी की फसल की देखरेख करने में जुट गए। मासूम बच्चा भी खेत में ही मौजूद था। दोपहर करीब दो बजे जंगल से निकलकर आया तेंदुआ खेत में छिप गया। 

ये भी पढ़ें– प्रेमी से मिटवाया सुहाग: बीवी ने रची साजिश, बेहोश होने पर जिंदा रेल पटरी पर लिटाया; बोली- नहीं रखता था खुश

 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button