शाहजहाँपुर

शाहजहांपुर में सड़क हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, पांच किन्नर जख्मी, हाईवे पर लगा जाम

Connect News 24

Five eunuchs injured when car collides with tractor-trolley on Highway in Shahjahanpur

ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई कार
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के तिलहर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर सोमवार सुबह हादसा हो गया। अखिल भारतीय किन्नर महासम्मेलन से लौट रहे किन्नरों की गाड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में पांच किन्नर घायल हो गए। सभी घायल को सीएचसी भेजा है। वहीं हादसे के बाद काफी देर तक हाईवे पर जाम लगा रहा।

अखिल भारतीय किन्नर महासम्मेलन लखनऊ में आयोजित हुआ था। इसमें मुरादाबाद के कई किन्नर गए थे। सोमवार सुबह ये किन्नर कार से मुरादाबाद लौट रहे थे। इनकी कार तिलहर में हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गई। हादसा सुबह करीब 10 बजे हुआ। 

जोरदार टक्कर होने के चलते चालक सहित पांच किन्नर घायल हो गए। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर आ गई। घायलों को सीएचसी भेजा गया। हादसे क चलते हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस ने जाम खुलवाया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button