बरेली

बरेली: बहन के प्रेमी की हत्या कर रेल पटरी पर फेंका शव, प्रेमिका के भाई समेत चार लोगों पर रिपोर्ट

Connect News 24

brother killed Sister lover and body thrown on railway track in Bareilly

पुलिस की गाड़ी (फाइल)
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के थाना किला क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर मिले शव की पहचान के साथ ही नया खुलासा हुआ है। प्रेमिका के भाइयों ने युवक की सुनियोजित तरीके से हत्या की थी। मृतक के भाई ने लड़की के भाई समेत तीन नामजद और अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

सुभाषनगर थाना क्षेत्र के मढ़ीनाथ निवासी प्रियांशु शंखधार ने बताया कि किला थाने से उन्हें सूचना मिली कि उनके बड़े भाई हिमांशु शंखधार का शव बाकरगंज रेलवे क्रॉसिंग के आगे ट्रैक पर पड़ा है। लोगों ने उन्हें बताया कि उनके भाई के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की थी। यह भी बताया कि हिमांशु के संबंध आरोपी की बहन से थे। 

ये भी पढ़ें- धीरेंद्र शास्त्री को मारने की धमकी: ‘बरेली में जिस दिन कदम रखा…’; प्रधान के नंबर से किया गया ये मैसेज

इसी रंजिश में शुक्रवार रात आरोपियों ने हिमांशु से मारपीट की। पड़ोसियों ने बचाने की कोशिश की थी लेकिन आरोपी उसे खींच ले गए थे। आरोपियों ने मोहल्ले में पांच फायर कर दहशत भी फैलाई। घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। 

प्रियांशु ने बताया कि आरोपियों ने हिमांशु की हत्या कर शव रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया ताकि लोग हादसा समझें। आरोपी प्रेम प्रसंग के चलते उनके भाई को कई बार धमकी भी दे चुके थे।  घटना के संबंध में इंस्पेक्टर किला राजीव कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कर ली है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button