पीलीभीत

Pilibhit News: डेंगू के 11 और मरीज मिले, संख्या 51 हुई

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

Updated Tue, 26 Sep 2023 12:09 AM IST

11 more dengue patients found, number reaches 51

गमले में भरे पानी को चेक करता मलेरिया विभाग का कर्मचारी ।

पीलीभीत। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सोमवार को जिले में परीक्षण के बाद 11 और लोगों में डेंगू की पुष्टि की है। इसके साथ ही डेंगू के मरीजों ंकी संख्या बढ़कर 51 हो गई है।

सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव जोगराजपुर, पूरनपुर और शहर के मोहल्ला सुनगढ़ी में स्वास्थ्य शिविर लगाकर लोगों का परीक्षण किया। सोमवार को विभाग ने कुल 53 लोगों की जांच की। इनमें से 49 लोगों की एनएस-वन रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उनका एलाइजा टेस्ट कराया गया। इसमें 11 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई। जिले में अब कुल 51 मरीज डेंगू के हो गए हैं।

इसके अलावा विभाग ने मलेरिया की 723 जांचें कीं। इसमें पांच लोग पॉजिटिव पाए गए। जिले में मलेरिया के कुल 395 केस दर्ज किए जा चुके हैं। विभाग के द्वारा पॉजिटिव आए मरीजों का उपचार शुरू कर दिया गया है। साथ ही उनके घर के आस पास लार्वा नाशक दवा का छिड़काव कराते हुए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। इसके साथ ही जिले में छिड़काव की स्थिति की समीक्षा की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि गली मोहल्लों में कीटनाशक दवा का छिड़काव कराया जा रहा है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button