बरेली

केशव प्रसाद मौर्य अपना घर नहीं देख पा रहे, उनका बेटा कब्जा रहा जमीन : अजय राय

Connect News 24

बरेली। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पहले अपना घर देखें। उनका बेटा गरीबों की जमीन पर कब्जा कर रहा है। जमीन के विवाद में हत्याएं हो रही हैं। प्रदेश में जंगलराज कायम है।सोमवार को आईएमए हाल में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने यह बातें कहीं।

उन्होंने बताया कि कांग्रेस प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों पर जीत की तैयारी कर रही है। गठबंधन और सीट बंटवारे के सवाल पर कहा कि यह फैसला राष्ट्रीय नेतृत्व करेगा। घोसी चुनाव पर बोले- जनता ने उनको जवाब दे दिया है। इसका असर आगे भी दिखाई देगा। लखनऊ में केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर के बेटे की पिस्टल से उनके घर में ही हत्या हो रही है, लेकिन उन पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। इस पर केशव प्रसाद कुछ नहीं बोलेंगे। भाजपा बुलडोजर चलाना चाहती है तो मेरे घर पर चलाए। मैं डरने वाला नहीं हूं। भाजपा मुझे खत्म नहीं कर पाएगी। जनता इस जंगलराज को उखाड़ फेंकेगी।

मंदिर में किए दर्शन, दरगाह पर चढ़ाई चादर

फोटो

बरेली। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय रविवार देर रात बरेली पहुंचे। सर्किट हाउस में विश्राम के बाद सोमवार सुबह कांग्रेस नेता अशोक गोयल और राज शर्मा के यहां पहुंचे। वहां जलपान के बाद बाबा अलखनाथ मंदिर में दर्शन किए और आला हजरत दरगाह पहुंचकर चादर चढ़ाई। पूर्व सैनिकों से भी मुलाकात की। दोपहर ढाई बजे आईएमए ऑडिटोरियम पहुंचे। यहां महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला, जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी, प्रदेश प्रभारी तौकीर आलम, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. केबी त्रिपाठी, राजेश दीक्षित, मोहम्मद जाकी, यूथ कांग्रेस पश्चिमी उप्र अध्यक्ष ओमवीर यादव, जिया उर रहमान, डॉ. मेहंदी हसन, मोहसिन रजा, पारस शुक्ला, दिनेश दद्दा, जुनैद हसन, योगेश जौहरी, अमित शुक्ला, फिरोज खां, डॉ. सरबत, अनिल देव शर्मा, मसूद अली पीरजादा, सुरेंद्र सोनकर, फिरोज खान, रफीक, हर्षित दुबे, राजकुमार गिहार, हाजी जुबैर, मुकेश वाल्मीकि ने गदा भेंट कर उनका स्वागत किया। डॉ. चारु मेहरोत्रा व प्रो. अलाउद्दीन खान ने सरस्वती प्रतिमा देकर स्वागत किया। ब्यूरो


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button