Pilibhit News: मंडलीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ी चयनित

बैडमिटन प्रतियोगिता में खेलती खिलाड़ी । स्रोत – क्रीड़ा अधिकारी
पीलीभीत। माध्यमिक शिक्षा विभाग की और से जनपद स्तरीय बैडमिंटन ट्रायल गांधी स्टेडियम के बैडमिंटन हॉल में कराए गए। चयनित खिलाड़ी तीन अक्तूबर से बरेली में होने वाली मंडलीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
सोमवार को हुए जिला स्तरीय ट्रायल में अंडर-14 बालक वर्ग में तन्मय, प्रज्वल कुमार, वर्धन राज, अंश गंगवार ओजस दीप सिंह विजेता रहे। अंडर-14 बालिका वर्ग में अंजलि, श्रद्धा कुमारी, निशा, रीतिका आर्य और महिमा जीतीं। अंडर-19 बालिका वर्ग में खुशी गुप्ता, खुशी भट्ट, साक्षी, रक्षा कुमारी, गौरी यादव चुनी गईं। अंडर-19 बालक वर्ग में बासु देवल, रिपन, शौर्य, श्रेष्ठ, दिव्यांशु त्रिपाठी ने स्थान पाया।
सभी खिलाड़ियों को जिला क्रीड़ा अधिकारी राजकुमार ने बधाई दी। कहा, जिस तरह से खिलाड़ियों ने ट्रायल में बेहतरीन प्रदर्शन किया है, उम्मीद है कि वे मंडल स्तर पर भी शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करेंगे। निर्णायक मंडल में कोच शबाब आलम और राजेंद्र मौर्य शामिल रहे। इस मौके पर शिक्षक जय हिंद मौर्य, विजयलक्ष्मी, संजय सरकार, हरिओम शर्मा, राजीव कुमार आदि मौजूद रहे।