शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: प्राथमिक विद्यालय रौरा के इंचार्ज प्रधानाध्यापक को किया निलंबित

Connect News 24

शाहजहांपुर। प्राथमिक विद्यालय रौरा का बीएसए ने निरीक्षण किया। इंचार्ज प्रधानाध्यापक रमेश चंद्र वर्मा अनुपस्थित मिले। उपस्थिति पंजिका का अवलोकन करने पर तीन जुलाई से बिना किसी अधिकृत अवकाश के अनुपस्थित थे। बीएसए को इंचार्ज प्रधानाध्यापक से दूरभाष पर वार्ता करने पर कोई संतोषजनक उत्तर नहीं मिला। इससे पहले भी खंड शिक्षा अधिकारी भावलखेड़ा द्वारा विद्यालय का निरीक्षण करने पर इंचार्ज प्रधानाध्यापक अनुपस्थित मिले थे। इस पर बीएसए ने प्रथमदृष्टया दोषी मानते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। इसके साथ ही शिक्षकविहीन प्राथमिक विद्यालय शंकरपुर मजरा विकास क्षेत्र भावलखेड़ा में संबद्ध किया है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button