Pilibhit News: अधिवक्ताओं ने पुलिस के खिलाफ किया धरना-प्रदर्शन

बीसलपुर तहसील में धरने पर बैठे अधिवक्ता । स्रोत – अधिवक्ता संघ
बीसलपुर। हापुड़ में हुए लाठीचार्ज के विरोध में अधिवक्ताओं ने मंगलवार को भी तहसील परिसर में पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर धरना दिया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने हापुड़ की घटना के दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई, घायल अधिवक्ताओं को मुआवजा देने और प्रदेश में अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम लागू करने की मांग की।
आंदोलन में प्रगतिशील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आशुतोष शुक्ला, तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विष्णु कुमार बाजपेई, महासचिव मनोज कुशवाहा, अमित मिश्रा, विमल मिश्रा, मुनीष जायसवाल, श्यामकृष्ण मौर्य, मुकेश शुक्ला, मुकेश वर्मा, जगपाल वर्मा, सुरेश मिश्रा, विश्वमोहन अग्हिोत्री,प्रदीप सक्सेना, रामेश्वर दयाल, दिलीप शुक्ला, ओमचंद्र माथुर आदि शामिल रहे।



