शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: विश्वकर्मा योजना का साक्षात्कार आज

Connect News 24

शाहजहांपुर। उपायुक्त उद्योग अनुराग यादव ने बताया कि विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए जनपद में टोकरी बुनकर, लोहार ट्रेड में दस दिवसीय प्रशिक्षण के लिए लाभार्थियों ने 28 सितंबर को आवेदन किया था। उन सभी के साक्षात्कार मुख्यालय पर शनिवार को दिन में 11 बजे से होंगे।

साक्षात्कार कार्यालय जिला उद्योग प्रोत्साहन और उद्यमिता विकास केंद्र पर होंगे। उन्होंने समस्त लाभार्थियों से अपने मूल प्रमाण-पत्रों सहित कार्यालय जिला उद्योग प्रोत्साहन और उद्यमिता विकास केंद्र में समय से उपस्थित होने को कहा है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button