बदायूं
Budaun News: सोत नदी में पड़ा मिला महिला का शव, अभी नहीं हो पाई पहचान

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की जांच पड़ताल
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बदायूं के उसहैत थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह कच्चा पुल के नजदीक सोत नदी में महिला का शव पड़ा मिला। अभी उसकी पहचान नहीं हो पाई है। थाना पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।
शनिवार सुबह कुछ लोग कच्चा पुल की ओर गए थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने सोत नदी में महिला का शव पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई।
पुलिस ने मामले की छानबीन करते हुए महिला की शिनाख्त करने की कोशिश, लेकिन स्थानीय लोग उसे पहचान नहीं पाए। महिला का शव चार पांच दिन पुराना बताया जा रहा है। हत्या की आशंका जताई जा रही है।