बदायूं

Budaun News: मिट्टी की ढांग से दबकर दो लड़कियां घायल

Connect News 24

कादरचौक (बदायूं)। थाना क्षेत्र के गांव बरचऊ में शुक्रवार शाम मिट्टी की ढांग में दबकर दो लड़कियां घायल हो गईं। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ग्राम बरचऊ निवासी शीला (15) पुत्री ननकू और गुड़िया (8) पुत्री अनेक पाल शुक्रवार शाम गांव के बाहर पीली मिट्टी खोदने गईं थीं। बताते हैं कि दोनों लड़कियां ढांग के नीचे मिट्टी खोद रहीं थीं। तभी अचानक ऊपर से ढांग गिर गई, जिससे दोनों लड़कियां दबकर घायल हो गईं।

हालांकि दोनों लड़कियां खुद ही मिट्टी हटाकर निकल आईं। उनके शोर मचाने पर गांव के तमाम लोग पहुंच गए। बाद में उनके परिवार वाले भी आ गए और उन्हें तुरंत स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button