Pilibhit News: प्रधान का आरोप- मानदेय भुगतान के लिए सचिव मांग रहा पांच हजार रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sun, 01 Oct 2023 12:44 AM IST
पीलीभीत। ग्राम पंचायत में होने वाले कार्यों की फाइल पास करने के लिए पंचायत सचिव 10 प्रतिशत कमीशन मांग रहा है। प्रधान का मानदेय निकालने के लिए पांच हजार रुपये मांगे जा रहे हैं। सचिव की मनमानी को लेकर प्रधान ने सीडीओ से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। सीडीओ ने डीपीआरओ को जांच सौंपकर रिपोर्ट मांगी है।
मुख्य विकास अधिकारी को दिए पत्र में ग्राम पंचायत सिकरहना के ग्राम प्रधान खेमकरन ने कहा है कि ग्राम पंचायत सचिव से विकास कार्य कराने के लिए कहा तो उन्होंने 10 प्रतिशत कमीशन मांगा। कहा, यदि 10 प्रतिशत कमीशन नहीं दिया तो फाइल पर साइन नहीं करेंगे। इसके अलावा जब मानेदय का भुगतान कराने के लिए कहा तो 5,000 हजार रुपये मांगे। प्रधान की शिकायत पर मुख्य विकास अधिकारी ने मामले की जांच जिला पंचायत राज अधिकारी को सौंपते हुए रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।

