बदायूं

बदायूं में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर और हैरो के बीच में गर्दन फंसने से किसान की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Connect News 24

Farmer dies due to neck stuck between tractor and harrow in Budaun

किसान प्रताप का फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव शिकरापुर में रविवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। ट्रैक्टर और हैरो के बीच गर्दन फंसने से गांव निवासी 40 वर्षीय किसान प्रताप की मौत हो गई। किसान की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। 

ग्रामीणों के मुताबिक प्रताप रविवार तड़के अपना ट्रैक्टर और हैरों लेकर खेत जोतने गए थे। वह सुबह करीब 9:00 बजे खेत जोत कर वापस आए थे। गांव के बाहर मंदिर के नजदीक ट्रैक्टर खड़ा करके उससे हैरों अलग कर रहे थे। 

ये भी पढ़ें- UP: सद्दाम ने किए थे उमेश पाल की हत्या के लिए इंतजाम, वारदात से 15 दिन पहले किया था ये काम… खुले और भी राज

टॉपलिंग खोलने के दौरान अचानक ट्रैक्टर की रेस बढ़ गई, जिससे हैरो तेजी से ऊपर उठ गई। ट्रैक्टर के मटकाट पर लगे पाइप और हैरो के बीच प्रताप की गर्दन दब गई, तुरंत किसान के कान और नाक से खून निकलने लगा। 

ट्रैक्टर में फंसे किसान को तड़पता देख गांव के लोग दौड़कर पहुंचे और जैसे तैसे हैरो नीचे किया। इसके बाद प्रताप की गर्दन निकाली। परिवार वाले घायल किसान जिला अस्पताल ले जा रहे थे। रास्ते में उसकी मौत हो गई।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button