शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: पराली जलाने की सूचना पर पहुंची प्रशासन की टीम

Connect News 24

Administration team reached on information of stubble burning

प्रशासन की टीम के द्वारा जोता हुआ खेत। प्रशासन

शाहजहांपुर। पुवायां के कुछ गांवों में शनिवार को प्रशासन की टीम को पराली जलाने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचकर टीम ने पराली जलाने से रोक दिया। चेतावनी दी कि अगर आगे से पराली जलाने का प्रयास किया तो उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

कृषि रक्षा अधिकारी संजय यादव के मुताबिक शाम को सूचना मिली कि गांव गुटैया में गुरुमेल सिंह के खेत पर, शहजादपुर गांव में कश्मीर सिंह के खेत में, नत्थापुर और सोनारा बुजुर्ग के खेतों में कुछ लोग पराली जलाने का प्रयास कर रहे हैं। एसडीएम पुवायां संजय पांडेय, नायब तहसीलदार अमित सिंह, थाना प्रभारी पुवायां, स्थानीय लेखपाल राजेश वर्मा, अभिषेक सिंह आदि अलग-अलग गांवों में गए। किसानो को पराली जलाने से रोक दिया।

उन्होंने लोगों को चेतावनी दी कि अगर वे आगे से ऐसा करेंगे तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। शुक्रवार को बेहटा सनावत में रहने वाले रामकिशोर मिश्रा की खेती बटाई पर करने वाले लखविंदर सिंह धान की कटाई करने के बाद पराली जलाने की कोशिश कर रहे थे। एडीएम वित्त एवं राजस्व डॉ. सुरेश कुमार ने पहले पराली एकत्र कराई और गोशाला में भेज दी और खेत की जोताई करा दी गई।

पराली जलाने की घटनाएं किसी भी कीमत पर होने नहीं दी जाएंगी। टीमें लगातार सक्रिय हैं। अगर कोई पराली जलाने का प्रयास करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। – डॉ. सुरेश कुमार, एडीएम वित्त एवं राजस्व


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button