पीलीभीत

Pilibhit News: जिले में 70 लाख से लोनिवि भरेगा सवा सौ किमी सड़कों के गड्ढे

Connect News 24

Loan fund will fill the potholes of 125 km of roads in the district with 70 lakh rupees.

शहर की रामलीला क्रांसिग जाने वाली सड़क पर हुए गड्डे । संवाद

पीलीभीत। शासन ने दिवाली से पहले सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के आदेश के बाद लोक निर्माण विभाग को 70 लाख का बजट जारी किया है। विभाग की ओर से जिले की 50 सड़कों के सवा सौ किलोमीटर हिस्से को पैचवर्क के लिए चिह्नित किया है। विभाग सभी 50 सड़कों के गड्ढे भरने का दावा कर रहा है।

शासन की ओर से जिले की सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग को 70 लाख रुपये का बजट जारी किया गया है। बजट मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग ने चिह्नित 50 सड़कों पर पैचवर्क की तैयारी शुरू कर दी है, ताकि तय समय में से पहले ही सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाया जा सके। जिले में सवा सौ किलोमीटर सड़कों के गड्ढे भरे जाने हैं।

इनमें प्रमुख रूप से माधोटांडा रोड को शामिल किया गया है। हालांकि इस सड़क के चौड़ीकरण व पुनर्निर्माण का प्रस्ताव पूर्व में शासन को भेजा जा चुका है। इसे अभी मंजूरी नहीं मिली है। अब गड्ढा भरकर सड़क की दशा को संभाला जाएगा। इसके अलावा भी कई अन्य प्रमुख सड़कों को इस अभियान में शामिल किया गया है।

..

गन्ना विभाग की सड़कों को भी दुरुस्त कराएगा लोक निर्माण विभाग

शासन के गड्ढा मुक्त अभियान में गन्ना विभाग की सड़कों को भी ठीक करने की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग को दी गई है। गन्ना विभाग की ओर से जिले की करीब 100 सड़कों को शामिल किया गया है। इसकी सूची लोक निर्माण विभाग को सौंप गई है। सड़कों को ठीक करने का बजट भी विभाग के पास ही भेजा गया है। जिला गन्ना अधिकारी खुशी राम भार्गव ने बताया विभाग को गड्ढा मुक्त अभियान के लिए बजट का आवंटन नहीं किया गया है। सड़कों को लोक निर्माण विभाग सही कराएगा।जिसका बजट वहीं भेजा गया है।

शहर की सड़कों का अब तक नहीं हो सका सर्वे

अभियान के तहत नगर पालिका परिषद की ओर से शहर की गड्ढा युक्त सड़कों का सर्वे कर जाने की बात कही जा रही थी। जिसका सर्वे अभी तक पूरा नहीं हो सका है। ऐसे में तय समय में सड़कों को दुरुस्त कर पाना संभव नहीं लग रहा है। हालांकि अधिकारियों का दावा है कि जल्दी सर्वे पूरा कर कर सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने का अभियान शुरू किया जाएगा।शहर में लाल रोड, यशवंतरी रोड, स्टेशन रोड सहित कई प्रमुख रोड है जहां गहरे गड्ढे हैं।

वर्जन

शासन से मिले 70 लाख रुपये से करीब सवा सौ किलोमीटर में गड्ढों को भरा जाएगा। इसकी कार्य योजना तैयार कर ली गई है। जल्दी चयनित सभी 50 सड़कों पर काम शुरू कर दिया जाएगा। – उदय नारायण सिंह, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग

शहर की रामलीला क्रांसिग जाने वाली सड़क पर हुए गड्डे । संवाद

शहर की रामलीला क्रांसिग जाने वाली सड़क पर हुए गड्डे । संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button