शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: इंटर-हाईस्कूल के पंजीकरण फाॅर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ाई

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Sun, 01 Oct 2023 01:19 AM IST

शाहजहांपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा-2024 के लिए कक्षा हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के पंजीकरण फाॅर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब दस अक्तूबर तक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर पंजीकरण और आवेदन शुल्क जमा होगा।

संशोधित कार्यक्रम के अनुसार कक्षा 9वीं और 11वीं के छात्रों के लिए पंजीकरण की समय सीमा भी 10 अक्तूबर तक बढ़ाई गई है। पंजीकृत यूपीएमएसपी कक्षा 9वीं से इंटरमीडिएट के छात्रों की फोटो-नामांकित सूची क्षेत्रीय कार्यालय में जमा करने की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर तक बढ़ा दी गई है। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा के लिए छात्रों को विलंब पंजीकरण शुल्क के रूप में 100 रुपये जमा करने होंगे। कक्षा नौ और 11 के छात्रों को विलंब शुल्क के रूप में 50 रुपये जमा करने होंगे।

इन विवरणों में भी कर सकेंगे सुधार

संबंधित स्कूलों के प्रधानाचार्य पहले से जमा किए गए परीक्षा फॉर्म में छात्र का नाम, माता-पिता का नाम, छात्रों द्वारा चयनित विषय कोड और स्कूल रिकॉर्ड के अनुसार जन्मतिथि जैसे विवरणों में भी सुधार कर सकेंगे। यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर अपलोड की गई छात्रों की अस्पष्ट तस्वीरों को भी इस अवधि के दौरान संशोधित किया जा सकता है। छात्रों की नामांकन सूची संबंधित कोषागार और क्षेत्रीय कार्यालयों में जमा करने की अंतिम तिथि भी 15 अक्तूबर तक बढ़ा दी गई है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button