शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: नगर निगम के अफसरों के लिए बनेंगे आवास

Connect News 24

Houses will be built for municipal officers

ककरा न्यू सिटी स्थित निर्माणाधीन नगर निगम कार्यालय। संवाद

शाहजहांपुर। न्यू सिटी ककरा में नगर निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए आवासीय भवन व टाउनशिप भी बनाई जाएगी। इसके लिए निर्माणाधीन नगर निगम कार्यालय भवन के पास ही जमीन चिह्नित की गई है।

टाउनहाल में नगर निगम का कार्यालय काफी पुराना और जर्जर हो चुका है। यहां पर जरूरत के हिसाब से जगह भी कम है। इसको ध्यान में रखकर नगर निगम का नया कार्यालय भवन न्यू सिटी ककरा में निर्माणाधीन है। इसका कार्य ईपीसी (इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट एंड कंस्ट्रक्शन) मोड पर करवाया जा रहा है।

कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस उप्र जल निगम के प्रबंधक हरिवंश राम ने बताया कि निगम कार्यालय भवन का लगभग 40 प्रतिशत कार्य पूरा हो गया। वर्तमान में ग्राउंड फ्लोर की फिनिशिंग का काम चल रहा है। प्रथम तल पर प्लास्टर करवाया जा रहा और द्वितीय तल पर लिंटर डालने की तैयारी है। बाकी कार्य को भी जल्द से जल्द पूरा करा लिया जाएगा।

बताया कि इस कार्य को पूर्ण कराए जाने के लिए राज्य व्यय वित्त समिति की ओर से 43.39 करोड़ रुपये की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई थी। नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि निर्माणाधीन नगर निगम कार्यालय के समीप ही आवासीय भवन व टाउनशिप बनाई जाएगी। इसमें नगर निगम के अधिकारी व कर्मचारी रहेंगे।

ये होंगी सुविधाएं

नगर निगम कार्यालय के अधिकारियों के आवासीय भवन व टाउनशिप में तमाम सुविधाएं मिलेगी। इनमें अस्पताल, शॉपिंग सेंटर और स्कूल सहित सभी सुविधाएं पास में होंगी। टाउनशिप में बड़े खुले स्थान, उद्यान, जॉगिंग ट्रेल्स और खेल के मैदान भी रहेंगे।

तैयार कराई जाएगी डीपीआर

आवासीय भवन व टाउनशिप के लिए जमीन चिह्नित किए जाने के बाद डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं। शासन से स्वीकृति मिलते ही इस पर कार्य शुरू होगा।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button