शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: स्नातक और परास्नातक कक्षाओं में प्रवेश का एक और अवसर

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Sun, 01 Oct 2023 01:09 AM IST

शाहजहांपुर। महाविद्यालयों में स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं में प्रवेश के लिए अंतिम तिथि को बढ़ा दिया गया है। इससे एक बार फिर से छात्र-छात्राओं को प्रवेश लेने का मौका मिल सकेगा।

एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में इस बार पिछले वर्षों की अपेक्षा काफी कम प्रवेश हुए हैं। कई कॉलेजों में उपलब्ध सीटों के सापेक्ष आधे भी प्रवेश नहीं हो सके हैं। इसलिए प्रवेश के लिए अंतिम तिथि को बार-बार आगे बढ़ाया जा रहा है।

स्नातकोत्तर की कक्षाओं में प्रवेश व अन्य त्रुटियों में संशोधन के लिए अंतिम तिथि पांच अक्तूबर निर्धारित हो गई है। स्नातक कक्षाओं में अब आठ अक्तूबर तक प्रवेश व त्रुटियों में संशोधन करवाया जा सकेगा। एसएस कॉलेज में परास्नातक की करीब 400 व आर्य महिला डिग्री कॉलेज में 313 सीटें रिक्त हैं। स्नातक में भी 400 से 600 तक सीटें खाली हैं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button