Shahjahanpur News: मेंथा फर्मों की जांच करने आए अफसर खाली हाथ लौटे
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sun, 01 Oct 2023 01:04 AM IST

जलालाबाद में बरेली रोड पर मौजूद एसआईबी अधिकारी।संवाद
जलालाबाद। वाणिज्य कर विभाग के डिप्टी कमिश्नर के नेतृत्व में शनिवार को मेंथा कारोबारियों के यहां टैक्स संबंधी जांच करने पहुंची टीम को कोई दुकान खुली नहीं मिली। काफी देर बाद अधिकारी लौट गए।
डिप्टी कमिश्नर राजीव पांडेय ने बताया कि मेंथा व्यापारियों की सात नई फर्मों ने फर्जी किरायानामा के जरिये कागजों में हेराफेरी कर टैक्स चोरी के मामले में निर्देश पर यहां आए थे। कोई फर्म मालिक मौजूद नहीं मिला। टीम में असिस्टेंट कमिश्नर पंचलाल, अभिषेक शुक्ला के अलावा टैक्स ऑफिसर परमहंस यादव शामिल रहे। टीम यहां पहुंचने की जानकारी व्यापारियों को मिल जाने से वे लोग अपने प्रतिष्ठान बंद कर पहले ही खिसक लिए। संवाद