शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: मिर्जापुर में महिला की डेंगू से मौत, मलेरिया के दो रोगी मिले

Connect News 24

Woman dies of dengue in Mirzapur, two malaria patients found

गुलफ्शा का फाइल फोटो। संवाद

शाहजहांपुर/मिर्जापुर। जिले में मलेरिया और डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार रात डेंगू से पीड़ित महिला ने दम तोड़ दिया। मलेरिया के दो नए रोगी मिले हैं। अब तक जिले में मलेरिया के 325 और डेंगू के 45 मरीज मिल चुके हैं। हालांकि वास्तविक आंकड़ा इससे कहीं ज्यादा होने की आशंका है।

मिर्जापुर के पैलानी उत्तर ग्राम पंचायत की प्रधान मोईन बानो की देवरानी गुलफ्शा बेगम (26 वर्ष) पत्नी रिजवान अहमद की डेंगू पीड़ित थीं। रिजवान के मुताबिक आठ सितंबर को पत्नी गुलफ्शा और पिता आलमशेर को तेज बुखार आया था। दोनों की शाहजहांपुर के निजी अस्पताल में जांच कराई गई थी। जांच में डेंगू की पुष्टि होने के बाद उन्हें बरेली के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां पिता तो ठीक हो गए, लेकिन गुलफ्शा की हालत बिगड़ती ही चली गई। डॉक्टरों ने गुलफ्शा के लीवर और किडनी में इंफेक्शन बताते हुए 17 सितंबर को लखनऊ रेफर रेफर कर दिया। वहां शुक्रवार रात करीब 11 बजे गुलफ्शा की मौत हो गई।

9898 मरीजों का उपचार, 1912 की रक्त की जांच

शनिवार को जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में 9898 मरीजों का उपचार किया गया। 1912 मरीजों की लैब में जांच की गई। 123 मरीजों को भर्ती किया गया। 1912 लोगों की स्क्रीनिंग में मलेरिया के दो रोगी मिले। सीएमओ डॉ. आरके गौतम ने बताया कि सभी स्वास्थ्य केंद्रों को निर्देशित किया है कि बीमार लोगों का गंभीरता के साथ इलाज करें। लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

बचाव के लिए ये उपाय करें

– बुखार आने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।

– आने-जाने में परेशानी हो तो 108 वाहन से अस्पताल आने की सुविधा है।

– घर के आसपास पानी एकत्रित न होने दें।

– पानी एकत्रित होने पर उसमें जला हुआ मोबिल आयल, केरोसिन या डीजल का डाल दें।

– मच्छरों से बचाव के लिए मच्छरदानी का प्रयोग करें।

– कूलर, फ्रिज, गमले, पंछियों और बर्तनों का पानी बदलते रहें।

– सभी लोग शौचालय का प्रयोग करें।

– नालियों की साफ-सफाई रखें।

गुलफ्शा का फाइल फोटो। संवाद

गुलफ्शा का फाइल फोटो। संवाद

गुलफ्शा का फाइल फोटो। संवाद

गुलफ्शा का फाइल फोटो। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button