बरेली

Bareilly News: सफाई अभियान चलाकर दिया स्वच्छता का संदेश

Connect News 24

अलीगंज/आंवला। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के उपलक्ष्य में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत रविवार को सफाई अभियान चलाया गया। जगह-जगह लोगों ने श्रमदान करके साफ-सफाई की। स्कूली बच्चों ने रैली निकालकर जागरूक किया। लोगों से घरों और दफ्तरों के आसपास साफ-सफाई रखने की अपील की गई।

अलीगंज क्षेत्र में किसान मोर्चा मझगवां मंडल अध्यक्ष कड़ेराम मौर्य ने झाड़ू लगाकर स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया। ब्लॉक स्तर के कर्मचारियों और अधिकारियों ने अपने-अपने दफ्तरों में साफ-सफाई की। बिहारीपुर, अंतपुर, कुंडरिया फैजुल्लापुर, कमालपुर, खैलम देहजागीर आदि गांवों में लोगों ने एक घंटे तक श्रमदान करके नालियों और सड़कों को साफ किया गया। आंवला में एसडीएम गोविंद मौर्य, चेयरमैन आबिद अली, ईओ जितेंद्र कुमार ने रेलवे स्टेशन परिसर में साफ-सफाई की। आरपीएफ चैकी इंचार्ज अनिल कुमार, स्टेशन अधीक्षक नीरज कुमार भी मौजूद रहे। तहसील परिसर में तहसीलदार आर्ची गुप्ता, लेखपाल पंकज सक्सेना, नायब तहसीलदार राजकुमार सिन्हा और भाजपा कार्यकर्ताओं ने गंज त्रिपोलिया से ढाल होते हुए स्वतंत्रता सेनानी जगदीशजी पार्क तक स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान संजीव सक्सेना, मीना मौर्य, उषा सतीजा, रोहित सिंह, रामनिवास मौर्य आदि मौजूद रहे।

बिशारतगंज क्षेत्र में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाली। प्रधानाध्यापक कुमारपाल, विनोद कुमार शर्मा, अध्यापक अखिलेश गुप्ता, संगीता देवी, अंजली गौतमी, मिलन गुप्ता, मेहनाज परवीन, अंकित सिंह आदि मौजूद रहे। राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय कंधरपुर में इंचार्ज फार्मासिस्ट संजीव कुमार शर्मा के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया। कस्बे के धार्मिक स्थलों पर भाजपाइयों ने श्रमदान कर सफाई अभियान चलाया।

फरीदपुर ब्लॉक परिसर में युवा मोर्चा की ओर स्वच्छता अभियान चलाया गया। विधायक डॉक्टर श्याम बिहारी लाल ने यहां सफाई की। तहसील परिसर में एसडीएम निधि डोंडवाल, तहसीलदार दुष्यंत प्रताप सिंह ने झाड़ू लगाई। कादरगंज घाट पर अभियान चलाया गया। विभिन्न स्कूलों में भी अभियान चलाकर साफ-सफाई की गई। इस दौरान ओमवीर गुर्जर, अतीस अग्रवाल, ब्रह्मा शंकर गुप्ता, महिला मोर्चा की ममता अग्रवाल, दीपा अग्रवाल, पूनम गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। टिसुआ के कस्तूरी लाल इंटर कॉलेज, चठिया फैजु के रोशन सिंह इंटर कॉलेज में बच्चों ने स्कूल परिसर में साफ-सफाई की।

स्वच्छता अभियान के लिए किया श्रमदाननवाबगंज। स्वच्छता अभियान के लिए तहसील क्षेत्र में रविवार को जगह-जगह श्रमदान किया गया। बिजौरिया रेलवे स्टेशन पर मिशन पब्लिक स्कूल के प्रबंध निदेशक राकेश गंगवार, शशी कपूर, मनोज शर्मा, सरजू गंगवार, सीओ और एसडीएम आवास के सामने नीरेन्द्र सिंह राठौर, तहसील परिसर में तहसीलदार आशीष कुमार व नायब तहसीलदार रजीनश सक्सेना, कोतवाली परिसर में इंस्पेक्टर राजीव कुमार सिंह, मनोकामना पूर्ण श्रीबाला जी मंदिर पर विधायक डाॅक्टर एमपी आर्य, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह राठौर आदि ने स्वच्छता अभियान चलाया। गंगाशील महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स ने बहुत ही उत्साह के साथ स्वच्छता अभियान में प्रतिभाग किया। उन्होंने महाविद्यालय परिसर में साफ-सफाई की। रिठौरा नगर पंचायत के साथ क्षेत्र में कई जगह सफाई अभियान चलाया गया। संवाद

जिला पंचायत अध्यक्ष ने की साफ-सफाई

बहेड़ी। पिपरानानकार गांव में जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल ने स्वच्छता अभियान चलाया। उन्होंने करीब 20 लाख रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों का लोकार्पण भी किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से संवाद करते हुए गांव को साफ रखने की अपील की। प्रशांत पटेल, ओमवीर सिंह एडवोकेड, प्रेमवीर सिंह, जीवन लाल, बांधू राम मौर्या आदि मौजूद रहे। भोजीपुरा क्षेत्र के गांव कमुआ मकरुका के पंचायत भवन व स्कूल में प्रधान संघ के ब्लाॅक अध्यक्ष कुलवंत सिंह ने साफ-सफाई की। वीरपुर मकरुका की प्रधान सुनीता देवी, कोढ़मपुर की प्रधान शशि गंगवार और सागलपुर की प्रधान आरती गंगवार ने भी सफाई अभियान चलाया। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button