बरेली

Bareilly News: अंजुमनों का रास्ता रोकने के आरोप में दो नामजद और 40 अज्ञात पर रिपोर्ट

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

Updated Mon, 02 Oct 2023 01:59 AM IST

बरेली। बारादरी थाना क्षेत्र स्थित मीरा की पैठ में जुलूस-ए-मोहम्मदी के दौरान अंजुमनों का रास्ता रोकने के आरोप में पुलिस ने दो नामजद और 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सीसीटीवी फुटेज के जरिये माहौल आरोपियों की पहचान की जा रही है।

बुधवार को जुलूस-ए-मोहम्मदी का आयोजन हुआ था। जगतपुर क्षेत्र की कुछ अंजुमनें जगतपुर चौराहे से मीरा की पैठ होते हुए सैलानी की ओर जाती हैं। उप निरीक्षक दुष्यंत कुमार की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया गया है कि अंजुमनें अपने परंपरागत रास्ते से गुजर रही थीं। रास्ते में रवि की चक्की के पास दूसरे पक्ष के यज्ञदत्त मिश्रा, प्रदीप कुमार शर्मा उर्फ काके समेत 30-40 अज्ञात लोगों ने अंजुमनों का रास्ता रोक दिया था। इससे दो पक्षों में टकराव के हालात पैदा हो गए थे। अंजुमनों को कड़ी सुरक्षा के बीच निर्धारित रास्ते से निकाला गया था।

जुलूस-ए-मोहम्मदी के दौरान अंजुमनों के रास्ते को नई परंपरा बताते हुए रोका गया था। काफी समझाने के बाद भी अंजुमनों को नहीं निकलने दिया गया तो अधिकारियों ने सख्ती की। इस पर काफी महिलाएं रास्ता रोककर सड़क पर बैठ गई थीं। इसके बाद दोनों पक्षों में टकराव की स्थिति बन गई थी। मौके पर पीएसी और आरएएफ को भी बुलाना पड़ा था। बाद में पुलिस ने लाठियां फटकार कर अंजुमनों को वहां से निकलवाया था।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button