Shahjahanpur News: महादानियों ने रक्तदान कर दूसरों का जीवन बचाने का लिया संकल्प

रक्तदान की खबर में रक्तदाता, कौशल मिश्रा।संवाद
शाहजहांपुर। राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर रविवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज में शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में महादानियाें ने दूसरों का जीवन बचाने के लिए 21 यूनिट रक्तदान किया। इस दौरान दूसरों का जीवन बचाने का संकल्प लिया गया।
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित शिविर का उद्घाटन सुबह साढ़े दस बजे मुख्य अतिथि सीएमओ डॉ. आरके गौतम व विशिष्ट अतिथि प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने फीता काटकर किया। उनके साथ सीएमएस डॉ. नैपाल भी साथ रहे। अतिथियों ने लोगों को रक्तदान से होने वाले फायदे गिनाए।
सीएमओ ने कहा कि शिविर में आने वाला रक्त जरूरतमंदों के काम आता है। लोगों को ऐसे पुनीत कार्य के लिए आगे आना चाहिए। प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने रक्तदान को लेकर फैली भ्रांतियां दूर कीं। इसके बाद परोपकार की भावना के साथ लोगों ने रक्तदान किया। युवाओं, महिलाओं समेत 21 लोगों ने रक्तदान किया। उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. जीतू राज, डॉ. शबाहत, एलटी रामू नायक, महेंद्र तिवारी, सत्येंद्र, राजेश, काउंसलर छाया सक्सेना व संदीप यादव मौजूद रहे।
इनका रहा सहयाेग
रक्तदान शिविर में उप्र उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट के जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह दुआ, महामंत्री नाजिम खां और अतुल गुप्ता, उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल कंछल गुट, गूंज समिति के फैसल रियाज खां, समाजसेवी डॉ. अमित सिंह, डॉ. नमिता सिंह, लायंस क्लब सहेली की अध्यक्ष बीना सिंह, पंजाबी सिक्ख समाज समिति के अध्यक्ष राजू बग्गा, नरमू के सह मंडलीय मंत्री नरेंद्र त्यागी आदि का योगदान रहा।
इन्होंने किया रक्तदान
छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष गजेंद्र गंगवार, प्रगतिशील किसान व भाजपा नेता कौशल मिश्रा, व्यापारी कुलदीप कुमार, मनीष मेहरोत्रा, राहुल सूदन, हनी सिंह, जुबैर खां, उवैस हसन खां, अनुपम वाजपेयी, मधुरेश गुप्ता, समाजसेवी राजू बग्गा, व्यापारी नेता सचिन बाथम, मोहम्मद शाद, मितुल गुप्ता, शिक्षक डॉ. विनय गुप्ता, शैली गुप्ता, लायंस क्लब की अर्पणा, डायट प्रवक्ता बीएल मौर्या, अमरजीत सिंह, विमल कुमार व संदीप श्रीवास्तव ने रक्तदान किया।
रक्तदान कर हमेशा बचाई लोगों की जिंदगी
हम काफी समय से रक्तदान करते आ रहे हैं। किसी को खून की जरूरत पर हमेशा सहयोग किया है। रक्तदान करने से शरीर में एक नई ऊर्जा का संचार होता है। यह महापुण्य का काम है। – गजेंद्र गंगवार, पूर्व उपाध्यक्ष, छावनी परिषद
कई साल से करते आ रहे हैं रक्तदान
पिछले कई साल से लगातार रक्तदान करते आ रहे हैं। रक्तदान करने से दूसरों का जीवन बचाया जा सकता है। सभी को समय-समय पर रक्तदान करते रहना चाहिए। – कौशल मिश्रा, प्रगतिशील किसान
पति के जन्मदिन पर पत्नी ने भी किया रक्तदान
मेरे जन्मदिन के मौके पर पत्नी शैली गुप्ता ने भी रक्तदान करने का निर्णय लिया। हम दोनों ने रक्तदान किया है। हमें बहुत खुशी हो रही है। दूसरों को भी रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। – डॉ. विनय गुप्ता, शिक्षक
जरूरतमंदों के काम आता है रक्त
कुछ लोगों को खून नहीं मिल पाता है। उनके परिवार के लोग भी खून देने के लायक नहीं होते। ऐसे लोगों को दान किया रक्त काम आता है। इस पुनीत कार्य का सहभागी सभी को बनना चाहिए। – अर्पणा, शिक्षिका

रक्तदान की खबर में रक्तदाता, कौशल मिश्रा।संवाद

रक्तदान की खबर में रक्तदाता, कौशल मिश्रा।संवाद