Budaun News: प्रभु श्री राम की तरह सभी जीवन में अपनाएं मर्यादा

बिल्सी में रामकथा सुनाते सन्त अयोध्यादास जी रामायणी। संवाद
बिल्सी। नगर के कछला रोड स्थित माहेश्वरी भवन में चल रही श्रीराम कथा के छठे दिन ऋषिकेश से पधारे संत अयोध्यादास रामायणी ने भक्तजनों का आध्यात्मिक मार्गदर्शन करते हुए कहा कि श्रीराम का चरित्र परम पवित्र है। देवता भी श्रीराम के चरित्र के रहस्य को नहीं समझ पाते। श्रीरामचरित मानस का मुख्य सारांश यही है कि हमें प्रभु श्री राम की तरह मर्यादित होकर अपने जीवन के उत्तरदायित्व को निभाना होगा। कथावाचक ने कहा कि विद्वान बनना आसान है। सुजान और महान बनना भी आसान है, लेकिन इंसान बनना कठिन है। इस मौके पर समिति के सभी पदाधिकारी समेत क्षेत्र के तमाम लोग मौजूद रहे। संवाद

बिल्सी में रामकथा सुनाते सन्त अयोध्यादास जी रामायणी। संवाद