पीलीभीत
VIDEO : सांसद वरुण गांधी बोले- पहले उसूलों की राजनीति होती थी, लेकिन अब हमारा नेता कैसा हो, जिसके पास ज्यादा पैसा हो
पीलीभीत के भाजपा सांसद वरुण गांधी ने एक बार फिर जिले के नेताओं को निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा कि वरुण गांधी को छोड़कर पीलीभीत के सभी नेता कमीशन खाते हैं, यह सब जनता का पैसा है। मुझे दिखावे की राजनीतिक नहीं करनी। ऐसी राजनीतिक करनी है, जिसमें आप लोगों का हिस्सा हो। एक जमाना था, जब उसूलों की राजनीतिक होती थी। देश का नेता कैसा हो महात्मा गंधी या भगत सिंह जैसा हो… नारे लगते थे, लेकिन आज का नारा है, देश का नेता कैसा हो, जिसके पास सबसे ज्यादा पैसा हो।