शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: सेना की जमीन से हटाए गए लोग दूसरी जगह बसाए जाएं

Connect News 24

People removed from army land should be resettled elsewhere.

सामाजिक संगठन जनता की आवाज के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन। संस्था

शाहजहांपुर। सामाजिक संगठन जनता की आवाज के कार्यकर्ताओं ने कैंट चौकी के सामने सेना की जमीन पर झोंपड़ी डालकर रहने वालों को बेघर किए जाने के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्हें रहने के लिए दूसरी जगह दिए जाने की मांग की गई।

प्रदर्शन के दौरान संगठन के संस्थापक संजीव गुप्ता ने कहा कि जिनके घर उजाड़ दिए गए, वह 40 वर्षों से झोंपड़ी डालकर अपना गुजर बसर कर रहे थे। उन्हें बिना कोई सूचना दिए हटाया जाना गलत है। इन्हें दूसरी जगह मिलने तक आंदोलन किया जाएगा। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button