शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: छत की बीम गिरने से दो साल की बच्ची की मौत, मां व भाई घायल

Connect News 24

Two year old girl dies, mother and brother injured due to falling ceiling beam

मृतक कृतिका का फाइल फोटो। स्त्रोत-परिजन

शाहजहांपुर। निगोही थाना क्षेत्र के गांव हरपुरा निवासी देवेंद्र के मकान के छत का बीम गिर गया। मलबे में दबकर उनकी दो साल की बेटी कृतिका, पत्नी प्रतिभा व पुत्र अखिल जख्मी हो गए। सीएचसी में डॉक्टर ने कृतिका को मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

खेती करने वाले देवेंद्र सिंह यादव किसी कार्य से अयोध्या गए हुए थे। उनकी पत्नी प्रतिभा, बेटी व बेटे के साथ कमरे में लेटीं थीं। रात करीब साढ़े दस बजे अचानक लिंटर के नीचे पड़ा बीम भरभराकर गिर गया। मलबे के नीचे तीनों दब गए। शोर सुनकर देवेंद्र के भाई व परिवार के अन्य सदस्य दौड़कर आए। उन्होंने तीनों को मलबे से निकालकर सीएचसी पर भिजवाया। यहां डॉक्टर ने कृतिका को मृत घोषित कर दिया।

बेटी की मौत की सूचना पर पिता घर लौटे: बेटी की हादसे में मौत की सूचना रात में ही देवेंद्र को मोबाइल फोन से दे दी गई। वह अयोध्या से सुबह ही गांव लौटे तो बेटी कृतिका का शव देखकर बिलख पड़े। पुलिस भी पहुंची, लेकिन परिजन ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। सूचना पर पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा ने पहुंचकर परिवार को सांत्वना दी है।

मृतक कृतिका का फाइल फोटो। स्त्रोत-परिजन

मृतक कृतिका का फाइल फोटो। स्त्रोत-परिजन


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button