बदायूं

Budaun News: उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

Connect News 24

Students performing excellently were honored with certificates.

केंद्रीय विद्यालय में बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करते डीएम। सूचना विभाग

डीएम ने किया केंद्रीय विद्यालय शेखूपुर का निरीक्षण

संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं। डीएम मनोज कुमार ने केंद्रीय विद्यालय शेखूपुर का निरीक्षण किया। उन्होंने हॉल ऑफ हीरोज का अवलोकन किया तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। प्राचार्य व अन्य संबंधित के साथ विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक भी की।

केंद्रीय विद्यालय में आयोजित विद्यालय प्रबंध समिति की अध्यक्षता करते हुए डीएम मनोज कुमार ने प्रधानाचार्य नीरज कुमार त्यागी से कहा कि वह लाए गए सभी प्रस्तावों पर समिति के सदस्यों की सहमति लेते हुए लिखित में प्रस्तुत करवाएं। उन्होंने विद्यालय परिसर में 400 मी. लंबी व आठ लाइन का एथलेटिक ट्रैक बनाए जाने के लिए अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को एक सप्ताह में प्रस्ताव तैयार करने के लिए निर्देशित किया।

डीएम ने बाबूजी कल्याण सिंह ग्राम उन्नति योजना के अंतर्गत विद्यालय में एक रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम व छह सोलर स्ट्रीट लाइट लगाए जाने, स्वचालित फायर सेफ्टी सिस्टम के लिए फायर सेफ्टी सर्टिफिकेट निर्गत करने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया।

डीएम ने विद्यालय परिसर में एक बहुउद्देशीय विशाल कक्ष की स्थापना, कक्षा 12 के अतिरिक्त कक्ष, प्रार्थना सभा मंच के शेड कार्य, विभिन्न सामग्री के भंडारण के लिए दो भंडार कक्ष के निर्माण के प्रस्ताव पर सभी सदस्यों की सहमति लेते हुए लिखित में प्रस्ताव प्रस्तुत करने के लिए कहा।

प्रधानाचार्य ने बताया कि केंद्रीय विद्यालय अब पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय बन गया है, जिसके लिए इस वर्ष विद्यालय को 16 लाख रुपये की धनराशि आवंटित हो चुकी है। इस मौके पर डीएम ने विद्यालय द्वारा प्रकाशित कराए गए न्यूजपेपर के स्टूडेंट एडिशन केवी टाइम्स का विमोचन भी किया। इस अवसर पर लोनिवि के अधिशासी अभियंता मनीष सिंह भी मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button