रामपुर

रामपुर: लापरवाही बरतने पर सीडीओ ने शाहबाद के सीडीपीओ को हटाया, दो कर्मचारियों का वेतन रोका

Connect News 24

Rampur: Shahbad CDPO removed from CDO due negligence, salary two employees stopped

रामपुर में बैठक के दौरान अधिकारी
– फोटो : संवाद

विस्तार

रामपुर के मुख्य विकास अधिकारी नंद किशोर कलाल की अध्यक्षता में विकास भवन सभागर में स्वास्थ्य समिति एवं जिला पोषण समिति की बैठक हुई। समीक्षा के दौरान पोषण ट्रैकर एप पर कम फीडिंग होने पर मुख्य विकास अधिकारी ने चिंता जताई। उन्होंने प्रभारी बाल विकास परियोजना अधिकारी शाहबाद को तत्काल पद से हटा दिया।

इसके अलावा सदर व सैदनगर के बाल विकास परियोजना अधिकारी का वेतन रोक दिया है। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित होने वाले संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान के संबंध में संबंधित विभागों को प्रभावी ढंग से कार्रवाई के निर्देश दिए।

कहा कि आशा कार्यकत्री  घर-घर जाकर बुखार आदि संचारी रोगों से ग्रसित लोगों को चिह्नित कर प्रतिदिन रिपोर्ट प्रस्तुत करें। पोषण समिति की बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने पोषण ट्रैकर एप पर शत-प्रतिशत फीडिंग हेतु निर्देश दिए।

कहा कि ऐसी आंगनबाड़ी कार्यकत्री जिन्होंने पिछले चार माह से कोई भी फीडिंग का काम नहीं किया है। उनकी सूचना सात दिन के अंदर उपलब्ध कराई जाए। इस अवसर पर सीएमओ डॉ. एसपी सिंह अन्य मौजूद रहे।

डीपीआरओ ने सफाई कर्मचारी को निलंबित किया

 स्वार ब्लॉक की ग्राम पंचायत किशनपुर मौलागढ़ पर तैनात सफाई कर्मचारी भागीरथी को जिला पंचायत राज अधिकारी जाहिद हुसैन ने निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई नियमित रूप से गांव में साफ-सफाई न करने और निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिलने पर की गई है।

निलंबन प्रकरण में एडीओ पंचायत मिलक को जांच अधिकारी नियुक्ति करते हुए सफाई कर्मचारी को एडीओ पंचायत स्वार के कार्यालय से संबद्ध किया गया है।  


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button