Shahjahanpur News: जीआईसी व आर्य कन्या पाठशाला रही ऑल ओवर चैंपियन

स्पोर्ट्स स्टेडियम हथौड़ा में बालक वर्ग ओवर ऑल चैंपियन को पुरष्कृत करते सीडीओ एसबी सिंह। संवाद
शाहजहांपुर। माध्यमिक विद्यालयीय 72वीं जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। अंतिम दिन के खेलों के बाद विजेताओं की घोषणा हुई। ऑलओवर चैंपियनशिप बालक वर्ग में राजकीय इंटर कॉलेज तथा बालिका वर्ग में आर्य कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज विजेता रहा। मुख्य अतिथि सीडीओ श्याम बहादुर सिंह ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
विद्यालय चैंपियनशिप बालक वर्ग में आदर्श बाल विद्यालय इंटर कॉलेज मीरानपुर कटरा, बालक जूनियर वर्ग में श्री मकरंद सिंह इंटर कॉलेज कलान, इस्लामियां इंटर कॉलेज, बालिका जूनियर वर्ग में आर्य कन्या इंटर कॉलेज, बालक सीनियर वर्ग में राजकीय इंटर कॉलेज, बालिका सीनियर वर्ग में आर्य कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज विजेता रहे। प्रतियोगिता की व्यक्तिगत चैंपियनशिप में बालक सब जूनियर वर्ग में जनता इंटर कॉलेज के छात्र शयान अहमद अंसारी, बालिका सब जूनियर वर्ग में आरबीएम इंटर कॉलेज की छात्रा साक्षी गंगवार, बालक जूनियर वर्ग में राजकीय इंटर कॉलेज के छात्र आयुष, बालिका जूनियर वर्ग में आर्य कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज की छात्रा गुनगुन मौर्या, बालक सीनियर वर्ग में राजकीय इंटर कॉलेज के छात्र अंकित तथा बालिका सीनियर वर्ग में आर्य कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज की छात्रा दुर्गा और राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की छात्रा दिव्यांशी सैनी विजेता रही। इसके अलावा पीटी परिणाम व मार्च पास्ट के परिणाम भी घोषित हुए। सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर संयोजक डा अमीर सिंह, आयोजक अनिल कुमार, धनवीर सिंह, सहसंयोजक जेपी मौर्य, रामपाल सिंह, अवधेश सिंह, संजय कपूर, ओमप्रकाश प्रजापति, राम कुमार, दीपक दीक्षित आदि मौजूद रहे।

स्पोर्ट्स स्टेडियम हथौड़ा में बालक वर्ग ओवर ऑल चैंपियन को पुरष्कृत करते सीडीओ एसबी सिंह। संवाद